ENG Vs PAK: टीम बदली लेकिन प्रदर्शन नहीं, इंग्लिश गेंदबाजों के सामने फिर ढेर हुई पाकिस्तान के् बल्लेबाज, बाबर का खराब फॉर्म जारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अभी तक बेहद खराब रहा है। शुरुआत के दो टेस्ट मैचों में मिली शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने तीसरे व अंतिम टेस्ट के लिए टीम 7 बदलाव किए, कोचिंग स्टाफ भी बदला। लेकिन, टीम के प्रदर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। पूरी टीम 133 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। पाकिस्तान टीम के ओपनर सैम अयूब और आजान अवेस टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। अयूब तीसरे ओवर में ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। वह कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद अवेस को 9 रन पर आर्चर ने पवेलियन रवाना किया।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टीम में बदलाव भी नहीं आए पाकिस्तान के काम, पहली पारी में 133 रनों पर बल्लेबाजों ने किया 'सरेंडर'
अब्दुल्ला शफीक 3 और शान मसूद 5 रन बनाकर आउट हुए। 26 रन पर चार विकेट गंवाकर पाकिस्तान टीम मुश्किल में फंसी थी। ऐसे में टीम को अपने कप्तान बाबर आजम से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वो एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्हें जोश टंग ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया। बाबर 18 गेंद पर केवल 7 रन ही बना सके। टीम की ओर से केवल दो ही प्लेयर 20 रन का आंकड़ा पार कर सके। शाउद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत पाकिस्तान 100 रन के पार हो सका।
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटेक। जोफ्रा आर्चर और ओली रोबिन्सन को 3-3 सफलताएं मिलीं। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं।
Created On :   9 Sept 2026 7:56 PM IST










