India Vs Japan: भारत के खिलाफ इकलौते टी20 मैच के लिए हुआ जापान टीम का ऐलान, इस अनुभवी खिलाड़ी को मिली कमान

भारत के खिलाफ इकलौते टी20 मैच के लिए हुआ जापान टीम का ऐलान, इस अनुभवी खिलाड़ी को मिली कमान
जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के खिलाफ होने वाले इकलौते इंटरनेशनल मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 22 सितंबर को खेला जाएगा मैच।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के खिलाफ होने वाले इकलौते इंटरनेशनल मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने 4 सितंबर को जापान के साथ मैच होने की जानकारी दी थी। यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया और जापान की टीम आमने-सामने होगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला इसी महीने 22 तारीख को होगा।

बीसीसीआई के मुताबिक यह क्रिकेट मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 से होगी।

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग होंगे कप्तान

इस मैच में केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग जापान टीम की कप्तानी करेंगे। फ्लेमिंग अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से करीब 39 की एवरेज और 140 के स्ट्राइक रेट के साथ 1871 रन निकले हैं। उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।

जापान का 15 सदस्यीय स्क्वॉड

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, जेक कुसुदा-नायरन, त्सुयोशी तकादा।

Created On :   7 Sept 2026 11:36 PM IST

Tags

Next Story