दलीप ट्रॉफी 2026: टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा, तिहरे शतक से चूके, ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा, तिहरे शतक से चूके,  ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर साउथ जोन के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ईस्ट जोन दूसरे दिन 708 रन पर ऑलआउट हो गई। ईशान किशन ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए।

ईशान किशन तिहरे शतक से चूके

ईशान किशन ने 10 सालों बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमाल कर दिखाया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ 270 रनों की एतिहासिक पारी खेली है। इसके पहले उन्होंने साल 2016 में रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया था। ईशान ने दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी। वे अबतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक लगा चुके हैं।

ईशान किशन 250 रन के स्कोर पर थकान के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस समय ईस्ट जोन का स्कोर 5 विकेट पर 611 रन था। 7वां विकेट गिरने के बाद ईशान दोबारा मैदान पर आए और अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 270 रन बनाए। किशन ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए कुमार कुशाग्र ने ईस्ट जोन के लिए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 132 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन की पारियां खेलीं। अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए, सुदीप कुमार 6 रन, अनुकूल रॉय 45 रन , एमडी कौनैन कुरैशी 40 रन, मोहम्मद शमी 28 रन, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सूर्यवंशी और ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इसके बाद ईशान और कुमार कुशाग्र की शानदार पारी की बदौलत टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ईस्ट जोन

अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन

रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश

Created On :   7 Sept 2026 6:49 PM IST

Tags

Next Story