Jason Gillespie Slams PCB: 'पैंट की तरह रोज बदल रहे फैसले', PCB पर बरसे पूर्व हेड कोच, कहा - 'खिलाड़ियों में डर का माहौल'

पैंट की तरह रोज बदल रहे फैसले, PCB पर बरसे पूर्व हेड कोच, कहा - खिलाड़ियों में डर का माहौल
पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय भूचाल मचा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज में 7 सीनियर प्लेयर्स को टीम से हटाने के बाद पीसीबी पूर्व खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स के निशाने पर है। इसी क्रम में पाकिस्तान टीम के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने भी पीसीबी के खिलाड़ियों के साथ किए बर्ताव पर सवाल उठाए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय भूचाल मचा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज में 7 सीनियर प्लेयर्स को टीम से हटाने के बाद पीसीबी पूर्व खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स के निशाने पर है। इसी क्रम में पाकिस्तान टीम के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने भी पीसीबी के खिलाड़ियों के साथ किए बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मैनेजमेंट के गलत फैसलों की वजह से खिलाड़ियों में डर का माहौल है।

पैंट की तरह बदल रहे फैसले

गिलेस्पी ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चयनकर्ता रोज पैंट बदलने की तरह अपने फैसले बदल रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है। यह इन खिलाड़ियों की रोजी-रोटी है। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि वे डर के माहौल में खेल रहे हैं।'

सलमान अली आगा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करते हैं। दूसरे में उन्हें खिलाया नहीं जाता और तीसरे में वह टीम से बाहर कर दिये जाते हैं। गिलेस्पी के अनुसार, ‘अगर आप मैदान पर स्थिरता चाहते हैं तो मैदान के बाहर भी स्थिरता होनी चाहिए। यह बोर्ड, सिलेक्शन और कोचिंग के लेवर पर भी जरूरी है।’

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। इसके साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा व आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। वह आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज का सम्मानजनक अंत करने की कोशिश करेगा।

Created On :   4 Sept 2026 8:37 PM IST

Tags

Next Story