England Squads: भारत से सीरीज जीतने के बाद अब श्रीलंका से भिड़ेगी इंग्लैंड, ECB ने स्क्वॉड का किया एलान, यह स्टार खिलाड़ी बाहर

भारत से सीरीज जीतने के बाद अब श्रीलंका से भिड़ेगी इंग्लैंड, ECB ने स्क्वॉड का किया एलान, यह स्टार खिलाड़ी बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 15 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (4 सितंबर) को दी। इंग्लिश बोर्ड ने दोनों ही सीरीज के लिए 16-16 सदस्यीय टीम चुनी है।

टी20 स्क्वॉड में ओपनिंग बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार शामिल किया है। दूसरी तरफ वनडे स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे को जगह मिली है। हालही में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे सीरीज खेली गई थी। दोनों फॉर्मेंट में विपक्षी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका के खिलाफ उनका कैसा प्रदर्शन रहता है।

इंग्लैंड टीम की स्क्वॉड में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले। बल्लेबाज फिल सॉल्ट दाहिने पैर में इंजरी के चलते बाहर बाहर हैं। वहीं ऑलराउंडर जैकब बेथल के घुटने की सफल सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह रिहैब के रास्ते पर हैं।

इंग्लैंड टी-20 स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टोंग

इंग्लैंड का वनडे स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टोंग

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I - 15 सितंबर, साउथेम्प्टन

दूसरा T20I - 17 सितंबर, कार्डिफ

तीसरा T20I - 19 सितंबर, मैनचेस्टर

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI - 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा ODI - 24 सितंबर, लीड्स

तीसरा ODI - 27 सितंबर, द ओवल

Created On :   5 Sept 2026 12:43 AM IST

Tags

Next Story