महिला एशिया कप 2026: भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से, कब और कहां खेला जाएगा, टीम इंडिया हारी तो क्या होगा? पूरी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में शनिवार (5 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। भारत अब तक 2 मुकाबले खेल चुका है सभी में उसने जीत हासिल की है। बीते कल हुए मैच में भारत ने हांगकांग को 137 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान से हारती है फिर भी सेमीफाइनल में बनी रहेगी।
कब खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला?
टूर्नामेंट में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। जिस ग्रुप में भारतीय टीम है उसी में पाकिस्तान भी है। बता दें, ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग है। वहीं, ग्रुप-B में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया हैं। महिला एशिया कप की शुरुआत 28 अगस्त से हुई थी। 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे होगी। भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
यह भी पढ़े -भारतीय अंडर 19 टीम के लेग स्पिनर रोहित यादव पर 2 साल का बैन, उम्र में गड़बड़ी के कारण कार्रवाई
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल
पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, अयमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर
Created On :   4 Sept 2026 7:17 PM IST












