IND vs PAK: महिला टी-20 एशिया कप में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, यहां देखें हेड-टू-हेड मुकाबले, पिछली बार इस टीम का पलड़ा भारी रहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपने सफर को जारी रखने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगी।
महिला एशिया कप 2026 का रोमांच जारी है। क्रिकेट फैंस की नजर आज भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। यह ब्लॉकबस्टर मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबले में भारत पाकिस्तान से बढ़त बनाए हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच एशिया कप 2024 में खेला गया था। चलिए जानते हैं उस मैच में किस तरह टीम इंडिया की शेरनियों ने पाकिस्तान को खदेड़ दिया था।
पिछली बार कौन किस पर था भारी?
दोनों टीम आखिरी बार 2024 के एशिया कप में भीड़ी थी। उस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने बंपर जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 108 रनों के मामूली स्कोर पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन सबसे ज्यादा 25 रन बना पाई थीं। पाकिस्तान की 6 खिलाड़ी 10 रन से कम स्कोर पर ही अपना विकेट खो बैठीं। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट झटके।
109 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बड़े आसानी से जीत दर्ज की। भारत की ओर से ओपनिंग करते हुए शेफाली वर्मा 40 रन और स्मृति मंधना ने 45 रन बनाकर 85 रनों की बड़ी साझेदारी की। इसी के साथ टीम ने 35 गेंद शेष रहते हुए मैच को 7 विकट से अपने नाम किया था।
रिकॉर्ड में इंडिया का पलड़ा भारी
महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान अब तक 17 बार आमने-सामने आ चुके है। भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखा है, दूसरी ओर पाकिस्तान ने केवल 3 मैच जीता है। वहीं महिला टी20 एशिया कप में अब तक खेले गए 7 मैच में भारत ने 6 मैच जीता है। पाकिस्तान ने महिला टी20 एशिया कप 2022 में भारत को एक मैच हराया है।
दुबई में खेले जा रहे आज के मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारतीय टीम अपने दोनों मैच में एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 35 रनों से हराया हैं।
Created On :   5 Sept 2026 7:51 PM IST












