महिला एशिया कप 2026: 10 और 11 सितंबर को खेला जाएगा टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला, टीम इंडिया कब किससे भिड़ेगी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

10 और 11 सितंबर को खेला जाएगा टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला, टीम इंडिया कब किससे भिड़ेगी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में बीते मंगलवार को ग्रुप स्टेज का अखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमें बांग्लादेश ने यूएई को 34 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका ऐसी टीमें हैं जो पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। भारत का मुकाबला कब और किससे होगा आइए आपको बताते हैं।

पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा। जिसमें भारत और बांग्लादेश आपस में भिड़ेगी। टीम इंडिया ग्रुप- A में टॉप पर थी, जबकि बांग्लादेश ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर रही है। एशिया कप का सेमीफाइनल-2 मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 11 सितंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका अपने ग्रुप में टॉप पर थी लेकिन पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी।

पहला सेमीफाइनल - भारत बनाम बांग्लादेश - 10 सितंबर

दूसरा सेमीफाइनल - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - 11 सितंबर

फाइनल - 13 सितंबर

पिछली बार कौन सी टीम एशियाई चैंपियन थी?

एशिया कप 2026 में भारत और श्रीलंका ऐसी टीमें रही है जो एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों के प्रदर्शन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फाइनल मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच होगा। बता दें, साल 2024 में टूर्नामेंट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। विपक्षी टीम ने इंडिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका की टीम पहली बार एशियाई चैंपियन बनी थी।

Created On :   9 Sept 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story