ICC ODI Ranking: वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से रैंकिंग में टॉप पर काबिज, बल्लेबाजों में गिल नंबर-1

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर बरकरार है। ताजा रैंकिंग में टीम 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे स्थान पर 109 रेटिंग पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड और तीसरे स्थान पर 102 रेटिंग पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया मौजूद है।
35 महीने पहले सितंबर 2023 में भारतीय टीम टॉप पर पहुंची थी, तब से ही वह इस स्थान पर बनी हुई है। टॉप-10 की बात करें तो भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका, पांचवे पर पाकिस्तान, छठे पर श्रीलंका, सातवें पर इंग्लैंड, आठवें पर बांग्लादेश, नौवे पर अफगानिस्तान और दसवें पर वेस्टइंडीज है।
आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार साल 2013 में वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी। उस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
टॉप-5 में भारत के तीन बल्लेबाज
बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भारत बल्लेबाजों का दबदबा है। कप्तान शुभमन गिल 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार हैं। टॉप-5 में टीम के तीन बल्लेबाज हैं। विराट कोहली (767 रेटिंग) तीसरे और रोहित शर्मा (758 रेटिंग) चौथे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794 रेटिंग) और पांचवे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान हैं, उनके 719 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
यह भी पढ़े -टीम बदली लेकिन प्रदर्शन नहीं, इंग्लिश गेंदबाजों के सामने फिर ढेर हुई पाकिस्तान के् बल्लेबाज, बाबर का खराब फॉर्म जारी
वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत का कोई बॉलर टॉप-10 में नहीं है। कुलदीप यादव 604 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ग्यारहवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 714 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पोजिशन पर हैं। ऐसे ही ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल टॉप-10 का हिस्सा हैं। वह 210 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं। पहले पायदान पर अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई (337 रेटिंग) मौजूद हैं।
Created On :   9 Sept 2026 9:42 PM IST










