Rohit Sharma: धमाकेदार वापसी के लिए तैयार रोहित शर्मा, लगाए ताबड़तोड़ शॉट्स, देखें वीडियो

धमाकेदार वापसी के लिए तैयार रोहित शर्मा, लगाए ताबड़तोड़ शॉट्स, देखें वीडियो
टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा का अगला टारगेट वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है। रोहित पिछले कई दिनों से अपने टीवी शो को लेकर चर्चा में थे, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा का अगला टारगेट वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है। रोहित पिछले कई दिनों से अपने टीवी शो को लेकर चर्चा में थे, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद रोहित ने क्रिकेट का अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

रोहित ने अपने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शानदार शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो...

2027 वर्ल्ड कप खेलने पर क्या बोले?

वनडे वर्ल्ड 2027 में रोहित खेलेंगे या नहीं? जब ये सवाल गुरुवार को एक कार्यक्रम में फैन ने उनसे पूछा था तो उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया, जिससे ये सवाल जैसे का तैसा बना रहा। उन्होंने कहा, "अक्टूबर, 2027 बहुत दूर है, इसके बारे में तभी देखेंगे।"

इससे पहले लॉर्ड्स में इंग्लैंड दौरे के दौरान ये खबर आई थी कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेल सकते हैं, क्योंकि सिलेक्टर्स आने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में नहीं देख रहे हैं। तब बीसीसीआई की ओर से उन खबरों का खंडन किया गया था। हाल ही में बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में भी सचिव देवजीत सैकियां ने भी कहा था कि रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर

टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब केवल वनडे इंटरनेशनल मैच ही खेलते हैं। भारत इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story