Women's Asia Cup 2026 IND vs BAN Live Match: सेमीफाइनल- 1 मुकाबले में भारत-बांग्लादेश आमने सामने, थोड़ी देर में होगा टॉस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में गुरुवार (10 सितंबर) को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। भारत की दिग्गज सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एशिया कप में शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 124 रन की शतकीय पारी खेली थी।
Created On :   10 Sept 2026 7:27 PM IST
Next Story









