महिला एशिया कप 2026: आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में गुरुवार (10 सितंबर) की शाम को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली टीम इंडिया को फाइनल में जाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। भारत का सेमीफाइनल-1 में मुकाबला ऐसी टीम से है जिसने इंडिया को 2018 एशिया कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बनी थी। तो आइए एक नजर डालते हैं भारत-बांग्लादेश के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर। ग्रुप स्टेज में धमाकेदार शतक ठोकने वाली स्मृति मंधाना पर सब नजरें गड़ाए बैठे हैं क्योंकि हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 124 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की बदौलत टीम इंडिया को एक तरफा जीत मिली थी।
यह भी पढ़े -दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने पर सौरव गांगुली ने ईस्ट जोन को दी बधाई, बंगाली खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
भारत-बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला टी-20 क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश आपस में 24 बार भिड़ चुके हैं। जिसमें से 21 बार टीम इंडिया को जीत मिली और 3 बार बांग्लादेश को। आज के मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि 2018 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को हराकर चैंपियन बन गई थी।
यहां से देखें लाइव मैच
महिला टी-20 एशिया कप का मैच फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच लाइव देख सकते हैं। वहीं, एंड्रॉइड यूजर्स Sony Liv एप और वेबसाइट पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
टीम इंडिया का सफर अब तक रहा है अजेय
इस बार टूर्नामेंट में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया था। टीम इंडिया ग्रुप- ए में थीं उसमें पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड थी। भारतीय टीम ने ग्रुप की सभी टीमों को हराकर टॉप पर रही थी। दूसरी तरफ ग्रुप बी में बांग्लादेश एक मैच हारकर दूसरे नंबर पर थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश टीम
निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, शरमीन अख्तर, जुएरिएया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अक्तर, राबेया खान, नाहिदा अक्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर, फहीमा खातून
Created On :   10 Sept 2026 6:11 PM IST









