Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, साउथ जोन के खिलाफ फाइनल रहा ड्रॉ, पहली पारी में बढ़त के आधार पर मिली जीत

ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, साउथ जोन के खिलाफ फाइनल रहा ड्रॉ, पहली पारी में बढ़त के आधार पर मिली जीत
ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह तीसरी बार है जब टीम इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह तीसरी बार है जब टीम इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया साउथ जोन और ईस्ट जोन का मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन, पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विनर घोषित किया गया।

इससे पहले ईस्ट जोन ने 2011-12 और 2012-13 में दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। 2011-12 में टीम ने खिताबी मुकाबले में सेंट्रल जोन को पारी और 20 रन से हराया था। वहीं, 2012-13 का फाइनल ड्रॉ रहा था। पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विनर घोषित कर दिया था। अब 2025-26 में टीम ने विजेता बन कर 13 साल का सूखा खत्म कर दिया।

मैच की बात करें तो ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ जोन अपनी पहली पारी में केवल 336 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भी चला ईशान का बल्ला

इसके बाद ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाए। टीम की कुल बढ़त 760 पहुंच गई। पहली और दूसरी पारी को मिलाकर ईशान ने मैच में कुल 380 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Created On :   10 Sept 2026 5:30 PM IST

Tags

Next Story