India Vs Afghanistan: 13 सितंबर को ही होगा पहला टी20 मुकाबला, BRICS समिट के चलते दिल्ली पुलिस ने की थी आगे बढ़ाने की अपील

13 सितंबर को ही होगा पहला टी20 मुकाबला, BRICS समिट के चलते दिल्ली पुलिस ने की थी आगे बढ़ाने की अपील
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान 13 को ही खेला जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से BRICS समिट के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए मैच को आगे बढ़ाने की अपील की गई थी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान 13 को ही खेला जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से BRICS समिट के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए मैच को आगे बढ़ाने की अपील की गई थी।

ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होना है और मैच 13 सितंबर को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट संघ (DDCA) को मैच 13 की जगह किसी और दिन कराने के लिए लेटर लिखा गया था।

गुरुवार को हुई DDCA और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मीटिंग के बाद तय हुआ कि मैच गुरुवार को ही होगा। सुरक्षा के सभी इंतजाम हो जाएंगे। DDCA ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उसे आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा दिया गया है। मैच रविवार (13 सितंबर) को ही खेला जाएगा।

क्यों जताई थी चिंता?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 9 सितंबर को DDCA को पत्र लिखकर 13 सितंबर को होने वाला टी20 मुकाबला किसी दूसरी तारीख को कराने पर विचार करने को कहा था। पुलिस के मुताबिक, BRICS समिट के लिए दिल्ली में बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, राजनयिक और VVIP पहुंचेंगे।

इस दौरान VIP रूट रेगुलेशन, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जरूरत होगी। इसके साथ ही मैच देखने स्टेडियम में करीब 25 से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस पर एक्स्ट्रा प्रेशर आ सकता है।

Created On :   11 Sept 2026 1:37 AM IST

Tags

Next Story