इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 453 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की है।

बर्मिंघम, 10 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 453 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की है।

इंग्लैंड ने टेस्ट के दूसरे दिन 156/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। हैरी ब्रूक और डेन लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी निभाई। हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, लॉरेंस 82 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। जेमी स्मिथ भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। स्मिथ ने 84 गेंदों में 69 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

गस एटकिंसन ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, शानदार गेंदबाजी के बाद ओली रॉबिन्सन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 47 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। जोश टंग ने 20 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर 27 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 118 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1 चौका और दो छक्के लगाए।

एमिलियो ने 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। बेन डकेट ने 11 रन बनाकर मोहम्मद अली का शिकार बने, तो कप्तान जो रूट सिर्फ 8 रन ही बना सके। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद इमरान रंधावा और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन बनाकर सिमटी। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में जोश टंग ने 4 विकेट चटकाए। वहीं, ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट निकाले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 8:52 PM IST

Tags

Next Story