कल्याण कोर्ट: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामले में 18 सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल, शिवसेना शिंदे गुट नगरसेवक सहित 5 आरोपी शामिल

डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामले में 18 सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल, शिवसेना शिंदे गुट नगरसेवक सहित 5 आरोपी शामिल
  • शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट
  • मामले में कल्याण पुलिस ने बुधवार को 1832 पेज का आरोप पत्र दायर किया

डिजिटल डेस्क, डोंबिवली. शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में कल्याण पुलिस ने बुधवार को 1832 पेज का आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में शिवसेना (शिंदे) नगरसेवक रमेश म्हात्रे सहित पांच आरोपी हैं। यह चार्जशीट घटना के 65 दिन बाद दाखिल हुई है। चार्जशीट में मुख्य आरोपी म्हात्रे के अलावा रमेश पवार, प्रमोद निकम, अक्षय करांडे और साधना करांडे को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में 32 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक तथा दस्तावेजी साक्ष्य शामिल किए गए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब कल्याण कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। हालांकि राज्य सरकार द्वारा आरोपियों की जमानत को चुनौती दिए जाने से म्हात्रे की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डीसीपी अतुल झेंडे के मुताबिक यह मामला 6 जुलाई का है। आरोप है कि कल्याण-डोंबीवली के शास्त्री नगर अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला को उचित इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए नगरसेवक रमेश म्हात्रे अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. वैभव सालुंखे और डॉ. श्रुति बाविस्कर के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ को भी अपशब्द कहे।

Created On :   10 Sept 2026 9:12 PM IST

Tags

Next Story