India vs AFG: टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11, कौन करेगा ओपनिंग? यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच रविवार (13 सितंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। विपक्षी टीम के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी? ओपनिंग जोड़ी क्या होगी? आइए आपको बताते हैं। संजू को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन खेलेंगे या नहीं तय नहीं है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं।
अभिषेक के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में संभावना जताई जा रही है कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे क्योंकि ये बल्लेबाज तेज तर्रार शुरुआत दिलाते हैं। तीसरे स्थान पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, पांचवें नंबर की बात करें तो उपकप्तान तिलक वर्मा खेल सकते हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को जगह दी गई है। शिवम् दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती के भी खेलने की पूरी संभावना है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
Created On :  

