IND Vs AFG Match Preview: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानि रविवार (13 सितंबर) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानि रविवार (13 सितंबर) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज के तीनों मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को होम ग्राउंड के तौर पर दिया है, ऐसे में सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है।

पहला मुकाबला शाम साढ़े 6 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6.30 पर फेंका जाएगा, वहीं मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान संभालेंगे।

सीरीज के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है, उसने युवा और सीनियर खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा जैसे मंझे हुए खिलाड़ियों के साथ वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी और यश ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ी भी होंगे। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम में भी एक के बढ़कर एक टी20 स्पेशलिस्ट प्लेयर शामिल हैं।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट विकेट और छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां बल्लेबाज हावी रहते हैं। स्कोर बोर्ड पर बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैच के दिन बारिश होने की संभावना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

Created On :   12 Sept 2026 11:44 PM IST

Tags

Next Story