IND Vs AFG 1st T20: टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी अफगानिस्तान, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहर, मैच से पहले गाया गया 'वंदे मातरम'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतिम ग्यारह का हिस्सा नहीं हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है।
पहली बार गाया गया ‘वंदे मातरम्’
भारत और अफगानिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ गाया। इसके बाद भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ। यह क्रिकेट मैच में पहली बार हुआ है जब वंदेमातरम गाया गया।
यह भी पढ़े -पहला टी20 अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
यह भी पढ़े -भारत बनाम अफगानिस्तान फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद, दोनों देशों को सपोर्ट करते नजर आए अफगान फैन
हेड टु हेड में भारत आगे
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक बनतीजा रहा है।
Created On :   13 Sept 2026 7:35 PM IST









