एशिया कप में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा: फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारतीय विमेंस टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान एक बार फिर एशिया कप में शर्मसार हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पिछले साल सितंबर में हुए मेंस एशिया कप में भी भारतीय टीम ने मोहसिन के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी।
रविवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने नकवी से रनरअप की ट्रॉफी और चेक लिया। लेकिन, टूर्नामेंट की विनर टीम इंडिया स्टेज पर नहीं आई। इसके बाद सेरेमनी को खत्म करने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़े -टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली हरमनप्रीत कौर
क्यों नहीं ली ट्रॉफी?
एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं। पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने भारत के विरोध में कई बयान दिए थे। इसी कारण से 2025 मेंस एशिया कप में टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी नहीं ली थी। पुरुष टीम की तरह ही भारत की महिला टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
Created On :   14 Sept 2026 2:15 AM IST










