IND vs AFG 2nd T20I: संजू-वरुण OUT, वैभव-बिश्नोई की होगी एंट्री! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

संजू-वरुण OUT, वैभव-बिश्नोई की होगी एंट्री!  दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (15 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (15 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच 7 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई या फिर वाशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

वरुण सीरीज से हुए बाहर

वरुण चक्रवर्ती इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अब तक इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवर्ती पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

अब उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी खेल सकते हैं। वाशिंगटन गेंदबाजी के साथ अच्छी बैटिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें खिलाए जाने के चांसेज ज्यादा हैं।

संजू हो सकते हैं बाहर

रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन पारी पारी नहीं खेल सके थे। वह 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनका यह खराब फॉर्म उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर सकता है। संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है।

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, रवि बिश्नोई/वाशिंगटन सुंदर।

Created On :   15 Sept 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story