Rahane Unwanted Record: एक नहीं...दो नहीं..इतनी बार 0 पर आउट हुए अजिंक्य रहाणे, दर्ज हुआ आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने 6 विकेट खोकर 156 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इस सीजन के अभी तक के मैचों पर नजर डालें तो 156 का टारगेट छोटा ही माना जाएगा, लेकिन इसे हासिल करने में भी कोलकाता टीम के पसीने छूट गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने अपने 6 विकेट 85 रन पर गंवा दिए थे। कप्तान रहाणे और टिम साइफर्ट खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगा टीम को जीत दिला दी। लेकिन मैच में रहाणे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
0 पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले ओपनर बने
अजिंक्य रहाणे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले ओपनर बन गए हैं। वह अभी तक 12 बार डक आउट हुए हैं। इससे पिछले मैच में उन्होंने इस मालमे में पार्थिव पटेल की बराबरी की थी, जो कि 11 बार बतौर ओपनर बिना खाता खोले आउट हुए थे। देखें टॉप-5 की लिस्ट...
12 बार- अजिंक्य रहाणे
11 बार- पार्थिक पटेल
10 बार- शिखर धवन
10 बार- गौतम गंभीर
9 बार- डेविड वार्नर
आईपीएल में खराब रहा है प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे के इस आईपीएल सीजन में प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने पहले मैच में 67 रन की शानदार पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद हुए 6 मैचों में वह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके थे। उनके नाम 7 मैचों में कुल 152 रन दर्ज हैं।
Created On :   20 April 2026 2:01 AM IST






