Priyansh Arya: 'मैं सिक्स हिटिंग की प्रैक्टिस नहीं करता, बल्कि...', लखनऊ के खिलाफ मिली बंपर जीत के बाद बोले प्रियांश आर्या

मैं सिक्स हिटिंग की प्रैक्टिस नहीं करता, बल्कि..., लखनऊ के खिलाफ मिली बंपर जीत के बाद बोले प्रियांश आर्या
लखनऊ के खिलाफ पंजाब किंग्स को मिली जीत में ओपनर प्रियांश आर्या ने सबसे अहम योगदान दिया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हरा दिया। टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

प्रियांश आर्या ने जताई खुशी

टीम को मिली इस बंपर जीत के बाद प्रियांश आर्या ने कहा कि पावरप्ले के बाद बल्ले से योगदान देकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा, "पावरप्ले के बाद इस मुकाबले में मैंने टीम के लिए योगदान दिया और यह मेरे लिए बहुत खास था। मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता, बल्कि मैं गेंद को सही समय पर हिट करने की कोशिश करता हूं। आनंद सर और बिरला सर, जो हमारे ट्रेनर हैं, हमें शेड्यूल भेजते हैं और मैं उसे फॉलो करता हूं। इससे मुझे फिट रहने में मदद मिलती है। मैं मैदान के बीच में बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करता, क्योंकि इससे मेरा दिमाग शांत रहता है। मैंने पॉइंट के ऊपर से एक शॉट खेला; यह मेरा पसंदीदा शॉट है।"

4 चौके और 9 छक्के जड़े

प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 93 रनों की पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। भले ही प्रियांश अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बूते पंजाब किंग्स इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की दमदार पारी खेली। पंजाब के दिए 255 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।

Created On :   20 April 2026 2:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story