IPL 2026: पंजाब को हराकर प्लेऑफ में पहुंची बेंगलुरु, कोहली-वेंकटेश ने लगाए अर्धशतक, रसिख सलाम और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से मात दी। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। 223 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी।
प्लेऑफ में पहुंची बेंगलुरु
यह बेंगलुरु की सीजन में 9वीं जीत है। वह 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है। वहीं पंजाब किंग्स की यह लगातार छठवीं हार है। इसी के साथ उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। उसे अब अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और अंतिम चार में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।
यह भी पढ़े -किंग कोहली का एक और बड़ा कारनामा, पंजाब के खिलाफ मैच में बनाया ऐसा रिकॉर्ड...जिसका टूटना है नामुमकिन
शशांक सिंह की पारी गई बेकार
223 रन के टारगेट का पीछा कर रही पंजाब की शुरुआत खराब रही। उसके 3 विकेट केवल 19 रन पर ही गिर गए। इसके बाद कूपर कोनोली, मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम के लिए शशांक ने सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर को दो विकेट मिले। जोश हेडलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शफर्ड के खाते में 1-1 सफलता आई।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 आरआर के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में डेब्यूटेंट खिलाड़ी
वेंकटेश और विराट कोहली के अर्धशतक
इससे पहले बेंगलुरु के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73, विराट कोहली ने 58, पडिक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।
Created On :   17 May 2026 7:54 PM IST










