Punjab Kings Playoffs Scenario: करो या मरो मुकाबले में पंजाब हारी तो होगी पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर, प्लेऑफ का समीकरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के लिए यह मैच करो या मरो का है। अगर पीबीकेएस को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो आरसीबी को हराना होगा। अगर आज पंजाब हार जाती है तो उसके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। आइए देंखे पंजाब किंग्स के अंकतालिका में कितने अंक हैं।
पंजाब अब तक टूर्नामेंट में 12 मैच खेल चुकी है। उसे 6 में जीत मिली है और बाकी के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, उसका एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 13 प्वाइंट्स हैं। टीम टेबल में चौथे पायदान पर है।
जीत के साथ बरकरार रहेगी उम्मीद
अगर आज के मुकाबले में पंजाब जीतती है, तो उनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रहेगी। इस जीत के साथ 13 मैचों में टीम के पास 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद अंतिम मैच में जीत हासिल कर पंजाब 17 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। इतने प्वाइंट्स के साथ कोई भी टीम का प्लेऑफ में आसानी से पहुंच सकती है।
पिछले 5 मैचों में मिली हार
बता दें, टूर्नामेंट के शुरुआती 7 मैचों में अजेय रहने वाली टीम पंजाब को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने 5 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Created On :   17 May 2026 5:18 PM IST












