IPL 2026: दिल्ली की 5 विकेट से बंपर जीत, राजस्थान लगातार तीसरा मुकाबला हारी, राहुल और पोरेल के अर्धशतक, स्टार्क ने झटके 4 विकेट

दिल्ली की 5 विकेट से बंपर जीत, राजस्थान लगातार तीसरा मुकाबला हारी, राहुल और पोरेल के अर्धशतक, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दे दी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दे दी। अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। दिल्ली ने 194 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह राजस्थान की लगातार तीसरी हार है। इसके बाद अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है। वहीं दिल्ली की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

राहुल-पोरेल ने दी शानदार शुरुआत

दिल्ली को जैसी शुरुआत चाहिए थी उसे वैसी ही मिली। दोनों ओपनर अभिषेक पोरेल और राहुल ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़ और मैच में दिल्ली की जीत की नींव डाली। पोरल ने 31 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि राहुल ने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल 34 और आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले राजस्थान ने कप्तान रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों की बदौलत 16 ओवर में 161 रन बना लिए थे। लेकिन दिल्ली के लिए 15वां ओवर कर रहे मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लेकर उनकी इन पारियों पर पानी फेर दिया। एक समय 220 से ज्यादा रन बनाती दिख रही राजस्थान की 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए।

Created On :   18 May 2026 1:01 AM IST

Tags

Next Story