IPL Records: आईपीएल के डेब्यू सीजन में ही गदर मचा रहे कूपर कोनोली, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल के डेब्यू सीजन में ही गदर मचा रहे कूपर कोनोली, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
कूपर कोनोली ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के यंग बैटर कूपर कोनोली धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अपने पहले आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि यह कूपर कोनोली का पहला आईपीएल सीजन है। उन्हें पंजाब ने मिनी ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा ता। इस सीजन में कोलोनी ने अब तक 32 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सनथ जयसूर्या हैं, जिनके अपने पहले आईपीएल सीजन में 31 छक्के दर्ज हैं। लिस्ट में तीसरा नाम जैक फ्रैजर मैकगर्क का है। देखें टॉप-5 की सूची...

2026 में कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)- 32* छक्के

2008 में सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस)- 31 छक्के

2024 में जैक फ्रेचर मैकगर्ग (दिल्ली कैपिटल्स)- 28 छक्के

2026 में फिन एलन (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 27* छक्के

2008 में शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)- 26 छक्के

शानदार फॉर्म में चल रहे कोलोनी

आईपीएल 2026 में कूपर कोलोनी का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 13 मैचों की 12 पारियों में करीब 47 के एवरेज और 162 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 8वें नंबर पर हैं।

Created On :   18 May 2026 1:22 AM IST

Tags

Next Story