CSK Vs SRH: चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, गुजरात ने भी बनाई जगह, SRH की जीत में चमके ईशान किशन और कमिंस

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सोमवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से मात दी। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाया। 181 रन के टारगेट को हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यह हैदराबाद की 8वीं जीत है, इसके साथ ही उसने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है। साथ ही गुजरात ने भी अंतिम चार में जगह बना ली है। रविवार को पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं, चेन्नई का अब प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़े -आरसीबी के धमाकेदार प्रदर्शन पर गदगद हुए विजय माल्या, कहा - 'शेरों की तरह दहाड़े', फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
ईशान किशन रहे जीत के हीरो
181 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। अकील हुसैन, नूर अहमद और अंशुल कम्बोज को 1-1 सफलता मिली। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कमिंस ने झटके तीन विकेट
वहीं, इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने 32, संजू सैमसन ने 27 और शिवम दुबे ने 27 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चेन्नई के 3 बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन रवाना किया। उनके अलावा साकिब हुसैन ने दो विकेट लिए। ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे को 1-1 सफलता मिली।
Created On :   19 May 2026 12:20 AM IST








