MS Dhoni News: आज का मैच होगा धोनी का आखिरी मैच..SRH-CSK मुकाबले के बाद आईपीएल को अलविदा कह देंगे धोनी?

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच के खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए जरुरी है। चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मैच पहले टीम के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या धोनी इस अहम मुकाबले में खेलेंगे या फिर नहीं? इसके साथ ही माही के रिटायरमेंट को लेकर भी बातें हो रही हैं।
यह भी पढ़े -'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान
यह सब बातें धोनी के उस बयान पर हो रही हैं, जो उन्होंने 2021 आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद दिया था। धोनी उस समय कहा था, "मैंने हमेशा अपना क्रिकेट प्लान किया है। मेरा आखिरी मैच रांची में था। वनडे में मेरा आखिरी घरेलू मैच मेरे घर रांची में था। इसलिए, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। अगले साल होगा या पांच साल बाद, यह हम ठीक से नहीं जानते।"
दरअसल, माही ने अपने बयान में जिन 5 सालों की बात की थी वह इस सीजन में पूरे हो गए हैं। इसके साथ यह चेन्नई का घरेलू मैदान पर आखिरी मैच भी है। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि आज धोनी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं और यह उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच भी हो सकता है।
यह भी पढ़े -विराट कोहली ने इस मामले में रोहित और धोनी को पछाड़ कर रच दिया इतिहास, बने नंबर-1 बल्लेबाज
बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इस साल आईपीएल में अभी तक 12 मैच खेल चुकी है। लेकिन इनमें से एक भी मैच में धोनी नहीं खेले हैं। वह सीजन की शुरुआत से ही काफ इंजरी से जूझ रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत में चेन्नई ने कहा था कि धोनी इंजरी के चलते 2 हफ्तों तक मैच नहीं खेल सकते। इसके बाद दो हफ्ते क्या 1 महीने से ज्यादा का समय बीत गया धोनी की मैदान पर वापसी नहीं हुई।
Created On :   18 May 2026 4:15 PM IST







