IND vs AFG: कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग...कैसा होगा बॉलिंग कॉम्बिनेशन? कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर दिया बड़ा अपडेट

कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग...कैसा होगा बॉलिंग कॉम्बिनेशन? कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर दिया बड़ा अपडेट
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार (06 जून) से खेला जाएगा। चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 पर बड़ा अपडेट दिया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार (06 जून) से खेला जाएगा। चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने ऋषभ पंत की बैटिंग स्टाइल से लेकर नंबर-3 पर कौन सा बल्लेबाज उतरेगा? इस पर बात की।

तीसरे नंबर पर किसे मिलेगा मौका?

गौतम गंभीर ने कहा कि तीसरे नंबर पर साईं सुदर्शन बैटिंग करेंगे। उन्होंने कहा, "साईं सुदर्शन को उचित मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अपने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं। मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौके मिलने चाहिए।" आईपीएल 2026 में सुदर्शन के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए गंभीर ने कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट में 700 से ज्यादा रन बनाए।

उन्होंने आगे कहा, "हम सिर्फ 11 प्लेयर्स को चुन सकते हैं और साईं की फॉर्म खराब नहीं है। उन्होंने IPL 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। अगर हम उनका आंकलन सिर्फ 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो कोई ठोस राय नहीं बना पाएंगे।"

'हमें चौथे स्पिनर की तलाश'

गौतम गंभीर ने कहा कि इस मुकाबले में हमारी कोशिश चौथे स्पिनर के विकल्प को तलाशने की होगी। उन्होंने कहा, मानव सुथार और हर्ष दुबे काफी हद तक एक जैसे प्लेयर्स हैं, लेकिन उनके गेंद डालने के तरीके में अंतर भी है। इस मैच में हम अपने चौथे स्पिनर को तैयार करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हम श्रीलंका में 4 स्पिनर्स के साथ जाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर हमारी तैयारी अलग होगी। मेरा मानना है कि टेस्ट के लिए आपको अच्छी तैयारी की जरुरत होती है।"

ऋषभ पंत को दी सलाह

वहीं, उपकप्तानी पद से हटाए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सलाह देते हुए गंभीर ने कहा, "हम उनके बैटिंग स्टाइल को बदलना नहीं चाहते, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर्स के लिए जरुरी होता है कि वह मैच की परिस्थितियों का सम्मान करे।"

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होगा। टॉस सुबह 9 बजे फेंका जाएगा, जबकि मैच की शुरुआत 9.30 शुरू होगा। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

Created On :   5 Jun 2026 4:46 PM IST

Tags

Next Story