India-Afghanistan 3-match ODI series: रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेश पर आया नया अपडेट, पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने खेलने पर क्या कहा?

डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया टीम अफगानिस्तान से 13 जून से तीन वनडे मैच खेलने जा रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता सबा करीम का कहना है कि विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और रनों की भूख से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं को पूरी तरह से आश्वस्त करना होगा। वहीं, रोहित शर्मा को भी फिटनेश टेस्ट पास करना होगा।
सबा करीम ने क्या कहा?
भारत के लिए 34 वनडे और एक टेस्ट खेलने वाले सबा करीम ने से कहा, ‘मेरा मानना है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी। उन्हें अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देना होगा। मुझे लगता है कि चयनकर्ता अगले छह महीनों में रोहित के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेंगे ताकि यह तय कर सकें कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है या नहीं। विराट कोहली के बारे में मुझे पूरा यकीन है कि वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं और वह वनडे विश्व कप में भाग लेंगे।’’
करीम ने कहा, ‘कोहली का प्रदर्शन और फिटनेस शानदार रही है और उनमें रनो की भूख पहले की तरह बनी हुई है। उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।’
सीरीज खेलने से पहले रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। आईपीएल 2026 के दौरान रोहित के मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसकी वजह से वह 5 मैचों में नहीं खेल पाए थे।
वनडे विश्व कप-2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। टूर्नामेंट अगले साल के अंत में होगा। रोहित अगले साल अप्रैल में ही 40 साल के हो जाएंगे। वहीं विराट अगले साल के अंत में विश्व कप के दौरान ही 39 साल के होंगे।
Created On :   6 Jun 2026 12:05 AM IST





