India Squad For England-Ireland Tour: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के कप्तान, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के साथ टीम से भी हटाया, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत को टी20 वर्ल्डकप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है, उन्हें टीम में भी नहीं चुना गया है। श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़े -एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी को मौका
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। वैभव ने 15 साल 71 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि शेफाली का सिलेक्शन 15 साल 220 दिन में हुआ था। वहीं मेंस क्रिकेटर्स की बात करें तो वैभव ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। पहले सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, उन्हें 16 साल, 194 दिन की उम्र में टीम इंडिया में चुना गया था।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
Created On :   6 Jun 2026 1:55 PM IST





