IPL 2026: आरसीबी-केकेआर मैच में गोल्ड चेन बनी चर्चा का विषय, RCB के प्लेयर ने जीता फैंस का दिल, जानें पूरा माजरा?

आरसीबी-केकेआर मैच में गोल्ड चेन बनी चर्चा का विषय, RCB के प्लेयर ने जीता फैंस का दिल, जानें पूरा माजरा?
क्रिकेट मैच आमतौर पर चौकों-छक्कों की बारिश, विकेट्स या फिर रिकॉर्ड्स के लिए याद रखे जाते हैं। लेकिन बेंगलुरु और कोलकाता का मैच विराट कोहली की शतक के अलावा एक और घटना के लिए चर्चा में बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। क्रिकेट मैच आमतौर पर चौकों-छक्कों की बारिश, विकेट्स या फिर रिकॉर्ड्स के लिए याद रखे जाते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में बुधवार को खेला गया बेंगलुरु और कोलकाता का मैच विराट कोहली की शतक के अलावा एक और घटना के लिए चर्चा में आ गया है। मैच कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

193 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरू का जब पहला विकेट गिरा तो टीम के प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर फैंस का दिल जीता। मामला बेंगलुरू के खिलाड़ी जैकब बैथेल से जुड़ा है। RCB के लिए पारी की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बैथेल ने की थी।

पडिक्कल ने दिखाई ईमानदारी

टीम की पारी के चौथे ओवर में जैकब बेथल 15 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक त्यागी की गेंद पहले जैकब के हाथ और फिर हेलमेट में लगी। गेंद इतनी तेजी से जैकब के हेलमेट में लगी कि उसके झटके से उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन उतर कर नीचे गिर गई।

बैथेल ने इसका ध्यान नहीं दिया। वे आउट होने के बाद मैदान से बाहर चले गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने RCB के अगले बल्लेबाज, देवदत्त पडिक्कल आए तो उन्होंने पिच से चेन उठाई और मैच ऑफिशियल्स को दी। पडिक्कल की इस ईमानदारी की जमकर प्रशंसा हो रही है।

बता दें कि बेंगलुरु के रेगुलर ओपनर फिल सॉल्ट के चोटिल होने की वजह से बेथेल जैकब को खिलाया जा रहा है। वह अभी तक सीजन में 6 मैच खेल चुके हैं और उनके बल्ले से केवल 85 रन निकले हैं। वह अब तक एक अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे हैं, उनका बेस्ट स्कोर 27 रन है।

Created On :   14 May 2026 1:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story