IPL News: क्लासेन ने 12 पारियों में 508 रन बना कर ऑरेंज कैप अपने नाम की, जाने लिस्ट में और कितने दावेदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक 56 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 50 के शानदार औसत से 508 रन बना कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.94 था।
क्लासेन के अलावा टॉप आर्डर में खेलने वाले 5 ऐसे बल्लेबाज हैं जो ऑरेंज कैप हांसिल करने वाले की सूची में शामिल हैं। जिसमें साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल,
क्लासेन ऐसे खिलाड़ी हैं जो मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा रन बनाने में पहले स्थान पर हैं। आईपीएल में इस रिकॉर्ड के साथ वह आईपीएल की ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
एक IPL सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 500+ रन
- 579 - ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स, 2018)
- 573 - रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2024)
- 538 - रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस, 2013)
- 513 - ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2021)
- 508* - हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद, 2026)
क्लासेन के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 61 मैच खेल चुके हैं। जिनकी 57 पारियों में बैटिंग करते हुए 42.29 की औसत और 165.39 के स्ट्राइक रेट से 1988 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 105* रनों का रहा है।
Created On :   13 May 2026 8:02 PM IST






