RCB Vs KKR: कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रन का टारगेट, अंगकृष का अर्धशतक, रिंकू की तूफानी बैटिंग

डिजिटल डेस्क, रायपुर। आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले की शुरुआत में टॉस जीतकर RCB ने बॉलिंग का फैसला किया है। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट 192 रन बनाए।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी, बारिश के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं
अंगकृष रघुवंशी का शानदार अर्धशतक
कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनके अलावा आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया। रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 32, फिन एलन ने 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रन की पारियां खेलीं।
बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीम की प्लेइंग-11
RCB - विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम।
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल।
KKR - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
Created On :   13 May 2026 10:42 PM IST






