PBKS vs MI Preview 2026: एमआई और पंजाब के बीच दिलचस्प भिड़ंत आज, यहां देखें पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड रिकॉर्ड तक सब कुछ

एमआई और पंजाब के बीच दिलचस्प भिड़ंत आज, यहां देखें पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड रिकॉर्ड तक सब कुछ
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल अब तक करीब 35 मैच खेल चुका है। आज इन दोनों का मैच काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार चार मुकाबले हारने के बाद पंजाब की टीम अब बड़े दबाव में दिखाई दे रही है। आज उसका मुकाबला मुंबई से होने जा रहा है, जो उसके लिए करो या मरो जैसा बन चुका है। कुछ समय पहले तक पंजाब शानदार फॉर्म में थी, लेकिन लगातार हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जब दोनों टीमें पिछली बार आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब ने आसानी से बड़ा लक्ष्य हासिल कर मुंबई को हराया था। उस समय पंजाब की बल्लेबाजी जबरदस्त चल रही थी और टीम को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

बल्लेबाजी में पंजाब का अच्छा प्रदर्शन

पंजाब की बल्लेबाजी अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, मगर गेंदबाजी और फील्डिंग लगातार टीम की कमजोरी बन रही है। बड़े स्कोर बनाने के बावजूद टीम मुकाबले नहीं बचा पा रही। इसी वजह से अंक तालिका में पंजाब नीचे खिसकती दिख रही है और अब प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है।

मुंबई के पास खोने को कुछ नहीं

दूसरी तरफ मुंबई की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन यही बात उसे और खतरनाक बना सकती है। पिछला मुकाबला आखिरी गेंद पर हारने के बाद अब मुंबई बिना किसी दबाव के मैदान में उतरेगी। ऐसे में पंजाब के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला।

क्या है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा करीबी मुकाबला देखने को मिलता है।

कैसी रहने वाली है पिच?

धर्मशाला की पिच पर हाल के मुकाबले में गेंद काफी उछल रही थी और तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। यही वजह रही कि पिछले मैच में स्पिन गेंदबाजों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ। आज भी तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

मौसम भी इस मुकाबले में बड़ी भूमिका निभा सकता है। धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इलाके में चेतावनी जारी की है। मैच के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है।

क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मा र्को जानसन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस में रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

Created On :   14 May 2026 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story