चेज के दौरान आप कोहली का कैच छोड़ेंगे, तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं अभिषेक नायर

चेज के दौरान आप कोहली का कैच छोड़ेंगे, तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं अभिषेक नायर
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हेड कोच अभिषेक नायर ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के चेज के दौरान विराट कोहली का कैच छोड़ना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। कोहली की नाबाद शतकीय पारी के बूते आरसीबी ने बुधवार को केकेआर को 6 विकेट से हराया।

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हेड कोच अभिषेक नायर ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के चेज के दौरान विराट कोहली का कैच छोड़ना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। कोहली की नाबाद शतकीय पारी के बूते आरसीबी ने बुधवार को केकेआर को 6 विकेट से हराया।

विराट ने 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। केकेआर के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। आरसीबी ने केकेआर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

पिछली दो पारियों में जीरो पर आउट हुए कोहली केकेआर के खिलाफ शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। हालांकि, जब कोहली 21 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो केकेआर के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने कोहली का कैच छोड़ दिया था, जो टीम को काफी महंगा पड़ा। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "जब आप विराट कोहली का कैच ड्रॉप करते हैं, खासकर रनों का पीछा करने के दौरान, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। बहुत सी चीजें हैं जो बेहतर हो सकती थीं। विराट का कैच बहुत मुश्किल था।"

हेड कोच ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी की ओर भी इशारा किया, जिससे बीच के ओवरों में एक बड़ा खालीपन आ गया। ठआखिर में, क्रिकेट ऐसे ही चलता है। अगर हमारे पास और 10-15 रन होते, तो शायद गेम बदल जाता। अगर वे कैच लिए जाते, तो शायद गेम बदल जाता। वरुण चक्रवर्ती खेलते, तो शायद गेम बदल सकता था।" हालांकि, केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली, तो रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया।

"पिच शुरू से आखिरी तक अच्छी थी। जब भी थोड़ी बारिश होती है, तो पहले कुछ ओवर में आप उम्मीद करते हैं कि गेंद स्विंग करेगी और थोड़ी सीम करेगी, जो हुआ, लेकिन मुझे फिर भी लगा कि हमने बोर्ड पर काफी रन बना लिए हैं, क्योंकि बीच में जब हमने यह चर्चा की, तो हमें लगा कि 180-200 के बीच कहीं भी अच्छा स्कोर होगा।"

अभिषेक नायर ने माना कि केकेआर को वरुण चक्रवर्ती की कमी खली। उन्होंने कहा, "वरुण की बात करें तो, हमने सुनील (नरेन) और वरुण की जोड़ी के साथ बहुत अच्छा किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने इस सीजन में उन्हें बहुत मिस किया है, यह दूसरी बार है जब उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, जो उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आपको हमेशा वरुण की कमी खलेगी। हम सुनील और वरुण की एक साथ गेंदबाजी करने की क्वालिटी जानते हैं, इसलिए वरुण की जगह लेना मुश्किल है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story