PBKS vs MI Weather Update: बारिश में धुल जाएगा पंजाब और मुंबई का मैच? फैंस के लिए धर्मशाला से आई मायूस करने वाली खबर

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज (14 मई) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मैच से एक दिन पहले बारिश होने की खबर सामने आई थी। मुंबई और पंजाब की टीमों ने सोशल मीडिया के माध्यम बीते दिन बारिश को लेकर अपडेट भी शेयर किया था। आइए जानते हैं मैच के दिन यानि आज मौसम को लेकर ताजा अपडेट क्या है?
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम का हाल बताने वाली निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी एक्यूवेदर के मुताबिक, शाम के समय टॉस होने से 1 या 2 घंटे पहले बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत हैं। इसके बाद 6 बजे यह संभावना घटकर 47 प्रतिशत है। हालांकि टॉस के समय से लेकर रात 11 बजे तक बारिश होने के आसार न के बराबर हैं। ऐसे में मैच में बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
हालांकि मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि मैच के समय मौसम कैसा रहता है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 रिंकू सिंह फॉर्म में कैसे लौटे? केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने सुनाई पूरी कहानी
मैच रद्द होने पर पंजाब को होगा फायदा?
अगर मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों में से पंजाब को फायदा होगा। क्योंकि मुंबई की टीम 8 मैच हारकर पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है। केवल पंजाब के लिए ही यह मैच प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अहम है। अभी अपने 11 में से 6 मैचों में जीत, 4 हार और एक ड्रॉ के चलते पंजाब के 13 अंक है। अगर आज का मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेगा, ऐसे में उसके कुल 14 अंक हो जाएंगे। यहां से टीम अपने बाकी के बचे दो मैच जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह आसानी से प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी।
Created On :   14 May 2026 5:01 PM IST







