केकेआर के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल चेतेश्वर पुजारा

केकेआर के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल चेतेश्वर पुजारा
आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि आरसीबी से हार के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम हो गई है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि आरसीबी से हार के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम हो गई है।

जियो हॉटस्टार से बात करते हुए पुजारा ने कहा, "केकेआर के लिए यह एक मुश्किल काम है। मुझे नहीं लगता कि वे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएंगे। संभावनाएं बहुत कम हैं। केकेआर के लिए जिस तरह से यह सीजन बीता है, अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। यह सिर्फ प्लेऑफ तक पहुंचने की बात नहीं है। जब आप दौड़ में नहीं होते, तो आप अपने गौरव के लिए खेलते हैं। सीजन की शुरुआत केकेआर के लिए अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अब वापसी की है और सीजन का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।"

केकेआर की सीजन की यह छठी हार थी। इस हार के साथ ही उनका टॉप-4 में पहुंचने का सपना लगभग समाप्त हो चुका है। केकेआर अपने बचे 3 मैच जीतने के बाद भी शायद ही शीर्ष-4 में जा पाए। केकेआर फिलहाल 11 मैचों से 9 अंक लेकर आठवें स्थान पर है।

आरसीबी-केकेआर मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार 71 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की बदौलत 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे।

विराट कोहली के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 105 रन की बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। विराट के अलावा देवदत्त पड्डिकल ने 39 रन बनाए। केकेआर की तरफ से विराट कोहली का एक कैच छूटा था, जो अंत में महंगा साबित हुआ और टीम के हाथ से मैच फिसल गया।

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी माना कि विराट का कैच छूटना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story