आईपीएल 2026 रिंकू सिंह फॉर्म में कैसे लौटे? केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने सुनाई पूरी कहानी

आईपीएल 2026 रिंकू सिंह फॉर्म में कैसे लौटे? केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने सुनाई पूरी कहानी
आईपीएल 2026 की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की सबसे बड़ी परेशानी रिंकू सिंह की खराब फॉर्म थी। रिंकू टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी की जान हैं। उनकी असफलता की वजह से टीम को लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले कुछ मैचों से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और कई मैचों में टीम को जीत दिलाया है। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने बुधवार को रायपुर में हुए मैच के बाद रिंकू सिंह के फॉर्म में लौटने के पीछे की तैयारी के बारे में बताया।

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की सबसे बड़ी परेशानी रिंकू सिंह की खराब फॉर्म थी। रिंकू टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी की जान हैं। उनकी असफलता की वजह से टीम को लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले कुछ मैचों से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और कई मैचों में टीम को जीत दिलाया है। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने बुधवार को रायपुर में हुए मैच के बाद रिंकू सिंह के फॉर्म में लौटने के पीछे की तैयारी के बारे में बताया।

आरसीबी-केकेआर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक नायर ने कहा, "जब हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था, तब हमने एक चीज आजमाई - खिलाड़ियों का आत्मविश्वास वापस लाने के लिए सेंटर-विकेट पर खूब अभ्यास करवाया। वरुण (चक्रवर्ती) और रिंकू, दोनों के साथ हमने यही किया, क्योंकि वे हमारी टीम के दो बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। दोनों के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए। रिंकू के मामले में हमने उन्हें पिच के बीच में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका दिया।"

नायर ने कहा, "अगर आपने गौर किया हो, तो रिंकू का शुरुआती मूवमेंट बदल गया है। अब वह पहले के मुकाबले पिच पर थोड़ा ज्यादा आगे की ओर चलकर खेलते हैं। हमने सोचा कि शायद इस बदलाव से उन्हें मदद मिल सकती है। उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। हमने इसे उनकी बैटिंग में शामिल किया। इससे उन्हें फायदा हुआ। जब हम इन खिलाड़ियों को वापस फॉर्म में लाने की कोशिश कर रहे थे, तब पर्दे के पीछे बहुत मेहनत चल रही थी, क्योंकि यह काम इतना आसान नहीं होता।"

नायर ने कहा, "मैदान तक पहुंच होना और यह पक्का करना कि हमने कुछ समय गर्मी में बिताया, इससे थोड़ी मदद मिली। उसके मन में यह विश्वास फिर से जगाना कि वह बाउंड्री पार कर सकता है, वह चौके और छक्के लगा सकता है, और ऐसा करने के लिए तकनीकी और रणनीतिक रूप से उसे क्या करना चाहिए। इसलिए, बहुत सारी जमीनी तैयारी की गई।"

आरसीबी के खिलाफ 29 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रिंकू ने अपने पिछले चार मैचों में बिना आउट हुए 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172 रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story