Liam Dawson Retirement: आईपीएल के बीच सनराइजर्स के लिए आई बुरी खबर! इस धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

आईपीएल के बीच सनराइजर्स के लिए आई बुरी खबर! इस धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया संन्यास
आईपीएल 2026 अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। 10 में से 8 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस लगी हुई है। इस बीच इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियान डॉसन ने संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2026 अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। 10 में से 8 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस लगी हुई है। इस बीच इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियान डॉसन ने संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। 36 साल का यह क्रिकेटर लेकिन व्हाइट बॉल खेलना जारी रखेगा। बता दें कि डॉसन दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते नजर आते हैं।

हालांकि डॉसन आईपीएल में तो कभी नहीं खेले, लेकिन वह साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हैं। इस लीग के 2024-25 सीजन में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 विकेट लिए थे। साथ ही बैटिंग में उपयोगी 47 रन बनाए थे। वह फ्रेंचाइजी के लिए आगे खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्होंने केवल रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है।

अपने संन्यास की जानकारी हैम्पशायर को देते हुए उन्होंने कहा, "यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है।"

डॉसन ने संन्यास क्यों लिया, इसके पीछे की वजह साफ है। दरअसल, वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना खेल आगे बढ़ाना चाहते हैं। बताते दें कि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट खेले हैं। इसके अलावा वह 9 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच में भी टीम का हिस्सा रहे हैं। अब डॉसन व्हाइट बॉल गेम को और मजबूत करके इंग्लैंड के सेटअप का नियमित हिस्सा बन सकते हैं।

वहीं डॉसन के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 218 फर्स्ट क्लास के मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 284 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 32.31 की औसत से 380 विकेट लिए हैं। बैटिंग में भी उन्होंने अपना दम दिखाया है। 351 पारियों में उनके बल्ले से 34.48 की औसत से 10828 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 18 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 171 रन रहा है।

Created On :   13 May 2026 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story