NEET UG Exam Cancellation: कमल हासन का फूटा गुस्सा, नीट परीक्षा रद्द होने पर बोले- ‘22 लाख छात्रों के सपने टूट गए’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (एनइइटी) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। 3 मई को होने वाली परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कमल हासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि नीट परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले 22 लाख छात्रों की उम्मीदों को आपराधिक साजिशों ने तोड़ दिया है।
यह भी पढ़े -योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी उज्जवल भसीन
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आगे कहा कि अब तक शायद ही कोई नीट परीक्षा ऐसी हुई हो, जिस पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप न लगे हों। कमल हासन ने शिक्षा को फिर से राज्य सूची में लाने की मांग दोहराते हुए कहा कि भारतीय छात्रों को इस ‘अन्यायपूर्ण नीट परीक्षा' और इसके पीछे सक्रिय ‘माफिया' से बचाने की जरूरत है। पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली समेत कई शहरों में छात्र परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
நீட் நுழைவுத் தேர்வுக்காக இரவு பகலாகப் படித்த 22 லட்சம் மாணவர்களின் உழைப்பும் கனவும் குற்றக்கும்பல்களால் சிதைக்கப்பட்டுள்ளது. இந்த மன உளைச்சலுக்குப் பொறுப்பேற்கப் போவது யார்?
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 12, 2026
இதுவரை ஒரு நீட் தேர்வு கூட முறைகேடு புகார்கள் இல்லாமல் நடந்ததாக எனக்கு நினைவில்லை. இதனால்தான் கல்வியை…
पेपर लीक के आरोप के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
यह विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्र सरकार ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। 3 मई को पेपर हुआ था फिर लीक का मामला सामने आया। सरकार ने आरोपों की विस्तृत जांच के लिए यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। अब पेपर को रद्द भी कर दिया गया।
Created On :   14 May 2026 4:20 PM IST












