Double Date Show: नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार साथ करेंगे होस्टिंग, ‘डबल डेट’ का ट्रेलर रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। दोनों अपने नए नॉन-फिक्शन शो ‘डबल डेट’ के जरिए दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर नया एक्सपीरियंस लेकर आ रहे हैं। शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हंसी-मजाक, दिलचस्प गेम्स और सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ कई मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं।
‘डबल डेट’ में नेहा और अंगद अपने मेहमानों के साथ गो-कार्टिंग, बॉलिंग, पिज्जा मेकिंग जैसी कई फन एक्टिविटीज करते नजर आएंगे। शो में दोस्ती, इमोशंस और बिना किसी बनावट वाली बातचीत का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। शो का पहला एपिसोड 14 मई को नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। पहले एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिखाई देंगी।
शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज
नेहा धूपिया और अंगद के नए शो 'डबल डेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टाइटल की तरह ही, यह भी काफी मजेदार है। इस शो में रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, भारती सिंह-हर्ष और तेजस्वी प्रकाश-करण सहित कई चर्चित कपल नजर आएंगे। खूब सारी तफरी और हंगामा भी होगा।
Created On :   14 May 2026 5:32 PM IST












