IND vs AFG 1st ODI: ईशान किशन लेंगे कोहली की जगह..प्रिंस यादव का होगा डेब्यू! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल से हो रहा है। पहला मुकाबला धर्मशाला के वादियों से घिरे खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। धर्मशाला के मौसम और पिच के रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। ऐसे में हो सकता है कि आईपीएल 2026 के हीरो प्रिंस यादव इस मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लें। आइए जानते हैं पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
यह भी पढ़े -'सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी...', डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
ईशान किशन ले सकते हैं कोहली की जगह
आईपीएल फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन सा प्लेयर विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर खेलेगा? यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन का नाम दावेदार की सूची में सबसे ऊपर है। दोनों ही इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं।
यह भी पढ़े -इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े शुभमन गिल, धर्मशाला वनडे में बस इतने रन बनाते ही तोड़ देंगे शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और शुभमन गिल का ओपन करना फाइनल है। तीसरे नंबर पर ईशान किशन खेल सकते हैं। उनका वनडे रिकॉर्ड जायसवाल की तुलना में अच्छा भी है। उन्होंने इस फॉर्मेट में दोहरा शतक भी लगाया है। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांचवें पर केएल राहुल का खेलना भी तय है। इसके बाद छठे और सातवें नंबर पर दो ऑलराउंडर्स वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी खेल सकते हैं। कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे। वहीं तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ प्रिंस यादव हो सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
Created On :   12 Jun 2026 10:24 PM IST







