Kane Williamson's retirement: 'शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू...' केन विलियमसन की रिटायमेंट विराट कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कहा

शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू... केन विलियमसन की रिटायमेंट विराट कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कहा
न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंग्लैंड से जारी टेस्ट सीरीज के बीच यह फैसला लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। विलियमसन के संन्यास पर भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर और उनके दोस्त विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंग्लैंड से जारी टेस्ट सीरीज के बीच यह फैसला लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। विलियमसन के संन्यास पर भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर और उनके दोस्त विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है। विराट ने कहा कि इतने लंबे समय तक विलियमसन की बल्लेबाज देखना सुखद अनुभव रहा। आइए जानते हैं विराट ने विलियमसन के संन्यास पर क्या कहा?

शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है - विराट कोहली

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर रहा, "प्रतिद्वंद्वी से लेकर सालों से दोस्त तक का सफर। इतने सालों तक आपको बल्लेबाजी करते देखना और आपके खिलाफ खेलना मेरे लिए खुशी की बात रही है, लेकिन उससे भी बढ़कर हमारी दोस्ती और खेल के साथ-साथ उससे परे हमारे साझा विचार मेरे लिए अनमोल हैं। जब भी हम बात करते हैं या मिलते हैं, मैं उन्हें हमेशा संजोकर रखता हूं। भाई, हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं। आपने अपना काम कर दिया है, अब आप इसका पूरा आनंद लेने और आराम करने के हकदार हैं। शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है।"

रिटायरमेंट क्या बोले विलियमसन?

अपने संन्यास के फैसले पर विलियमसन ने कहा, "मैं इस बारे में काफी लंबे समय से सोच रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही सही समय है। मेरे अंदर हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक जुनून और भूख रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है।"

न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज

35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 19346 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक भी निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6 दोहरे शतक भी है। विलियमसन ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट में 9515 रन, 175 वनडे में 7257 रन और 93 टी20 में 2575 रन बनाए। इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि विलियमसन केवल न्यूजीलैंड के ही नहीं, बल्कि अपने दौर के भी सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 2010 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विलियमसन ने अपनी तकनीक और क्लास से फैंस ही नहीं पूर्व दिग्गजों और एक्सपर्ट्स को अपना मुरीद बना लिया था।

Created On :   12 Jun 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story