Dale Steyn on Vaibhav Suryavanshi: 'सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी...', डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया चौंकाने वाला दावा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केवल 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपना अच्छा-खासा नाम बना लिया है। उनकी बॉल को हिट करने की क्षमता से क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर पूर्व दिग्गज तक प्रभावित हैं। हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में शुमार डेल स्टेन वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में वैभव सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में खेले गए आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उन्होंने इस मेगा लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी की मेजबानी करना आयरलैंड के लिए रोमांचक अनुभव होगा पैट्रिक डफी
क्या बोले स्टेन?
डेल स्टेन ने SA20 की ओर से 5वें सेशन से पहले आयोजित बातचीत में कहा, "सूर्यवंशी अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। वह अभी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वह एक ‘बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी खजाने की तरह हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो यह बच्चा आगे चलकर उनसे भी बड़ा बन सकता है। लेकिन जरूरी है कि उसे सही तरीके से संभाला जाए, क्योंकि बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सावधानी भी जरूरी होती है। अगर उसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया तो हम उसे खो भी सकते हैं।"
यह भी पढ़े -अब मैदान पर एक नहीं..दो रघुवंशी उड़ाएंगे गर्दा, वैभव की राह पर चला छोटा भाई अशीर्वाद, ठोका पहला शतक
'बेहतरीन बॉल स्ट्राइकर'
स्टेन ने अच्छी गेंदबाजी को सहजता के साथ हिट करना वैभव की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, "वह बेहतरीन बॉल स्ट्राइकर हैं। भारत में अच्छे विकेट और छोटे मैदानों का उसने बहुत अच्छे से फायदा उठाया है। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज है।"
Created On :   12 Jun 2026 9:57 PM IST







