Ireland-England T20 series: वैभव सूर्यवंशी पर बोले कपिल देव, वह स्पेशल टैलेंट है, उसने सबसे अलग करके दिखाया, बहुत ज्यादा उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वैभव को भारतीय टीम में मौका दिए जाने पर पूर्व खिलाड़ी कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है।
ज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कपिल देव ने कहा, "वह स्पेशल टैलेंट है, उसे टाइम दीजिए, लेकिन उसने अपने टैलेंट को अलग तरीके से दिखाया है। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय है, लेकिन उसे टीम इंडिया में खुद को ठीक तरह से रखना होगा, खुद को फिट रखना होगा और बहुत सारी चीजें होंगी।"
'बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा'
कपिल देव ने आगे बात करते हुए कहा, "वह कितना फोकस है, इसका जवाब वो खुद ही दे सकता है। लेकिन मेरे लिए वह स्पेशल टैलेंट है। युवा खिलाड़ी को इज्जत देने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन इस स्टेज पर बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा।"
कपिल देव ने कहा, "वह स्पेशल टैलेंट है, उसे टाइम दीजिए, लेकिन उसने अपने टैलेंट को अलग तरीके से दिखाया है। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय है, लेकिन उसे टीम इंडिया में खुद को ठीक तरह से रखना होगा, खुद को फिट रखना होगा और बहुत सारी चीजें होंगी।" उन्होंने कहा वह कितना फोकस है, इसका जवाब वो खुद ही दे सकता है. लेकिन मेरे लिए वह स्पेशल टैलेंट है. युवा खिलाड़ी को इज्जत देने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन इस स्टेज पर बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा।
Created On :   8 Jun 2026 10:21 PM IST









