India T20 New Captaincy: श्रेयस अय्यर की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- बचपन से चुनौतियों का सामना करना बेहद पसंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियन गेम्स के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने टीम इंडिया को विश्व कप का खिताब जिताने वाले स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी-20 का कप्तान बना दिया है। भारत की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
टी-20 टीम की कप्तानी मिलेने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे बचपन से ही चुनौतियों का सामना करना पसंद है। मैंने मुंबई के बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है।
श्रेयस अय्यर ने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था। मैं किसी और जैसा बनने या किसी की सरपरस्ती में रहने की कोशिश नहीं करूंगा। मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं। मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और प्रतिस्पर्धा भी बेहद कड़ी होती है। वहां हर दूसरा बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है।"
श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को साल 2024 में आईपीएल खिताब दिलाया। बतौर कप्तान उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को और उसके बाद पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल के फाइनल तक पहुँचाया था। वह आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए उन्हें फाइनल में जगह दिलाई। उनके इसी शानदार प्रदर्शन पर के चलते ही उन्हें बीसीसीआई ने टी-20 का कप्तान बनाया है।
Created On :   7 Jun 2026 11:47 PM IST












