Suryakumar Yadav's captaincy: क्रिकेट जगह में छिड़ी नई बहस, भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, रोहित शर्मा के बाद अश्विन का भी आया रिएक्शन

क्रिकेट जगह में छिड़ी नई बहस, भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, रोहित शर्मा के बाद अश्विन का भी आया रिएक्शन
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बना दिया है। सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने पर क्रिकेट जगह में नई बहस छिड़ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया है। भारत को टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया है। यहां तक की उन्हें टीम में जगह तक नहीं मिली है। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बना दिया है। सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने पर क्रिकेट जगह में नई बहस छिड़ गई है। इसी बीच स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का रिएक्शन आया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप और टी-20 विश्व कप जीता। BCCI ने यह सब नजह अंदाज कर भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया है। उसके बाद टीम इंडिया 5 मैचों को टी-20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैड दौरे पर जाएगी। टीम में शामिल न करने पर रविचंद्रन अश्विन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर खुद को (सूर्या) साबित करने के लिए आखिरी मौका देना चाहिए।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से वर्ता करने के दौरान अश्विन ने कहा, "खुद को सूर्यकुमार यादव की जगह रखकर देखूं तो बेशक 15 या 18 महीनों से मेरी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही, लेकिन बतौर कप्तान मैंने देश के लिए अभी टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। बतौर कप्तान तो उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होंने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई।"

इंग्लैंड दौरे पर मौका देना चाहिए था- अश्विन

सूर्यकुमार यादव टी-20 विश्व कप 2026 में अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे उसके बाद आईपीएल के 19वें सीजन में वही खराब फॉर्म जारी था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 147.54 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सूर्या को इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए था। उनसे कहना चाहिए था कि आप इस सीरीज में प्रदर्शन नहीं करोगे तो ड्राप हो जाओगे।"

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने कहा, "मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा है. उन्होंने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, इसका मतलब है कि उन्होंने काभी हार नहीं मानी. वो हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और जब मौका आया तो वे दोनों हाथों से उसको स्वीकार करना चाहते थे और वो उसमें सफल भी रहे."

Created On :   7 Jun 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story