India T20I Squad: BCCI ने शुभमन गिल को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्यों नहीं दिया मौका? सामने आई मुख्य वजह

BCCI ने शुभमन गिल को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्यों नहीं दिया मौका? सामने आई मुख्य वजह
गिल ने 16 पारियों में 732 रन बनाए हैं। वैभव को इंडिया टीम में जगह मिल गई है, वहीं गिल को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को इस सीजन फाइनल तक पहुंचा। वह राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ 44 रन दूर हैं। गिल ने 16 पारियों में 732 रन बनाए हैं। वैभव को इंडिया टीम में जगह मिल गई है, वहीं गिल को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है जो अब सामने आई है।

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया। बीसीसीआई ने शनिवार को ही आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड की घोषणा हुई। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस सिलेक्टर्स पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को टीम में मौका क्यों नहीं दिया गया। एक सूत्र ने PTI को बताया कि गिल को टेस्ट और वनडे में प्राथमिकता देने को कहा गया है।

सूत्र ने बताया, "चयन समिति ने शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। वह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हों।"

वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारत को 35 वनडे और 9 WTC के मैच खेलने हैं। इसी वजह से गिल को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि 2028 में होने वाले ओलंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह वापसी कर सकते हैं।

Created On :   7 Jun 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story